Ms Dhoni News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हरमू स्थित आवास पर कार्रवाई होने की तैयारी , बोर्ड अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने महेंद्र सिंह धोनी के आवास पर जांच का आदेश दिया है क्या है मामला.
Today Dhoni News :भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के आवास पर झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने करवाई की प्रक्रिया शुरू की है , झारखंड राज्य आवास बोर्ड अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने बताया कि आवासीय क्षेत्र में केवल आवास ही बनाया जा सकता है अगर इस व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्रयोग किया जाएगा तो यह गैरकानूनी है ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई होगी.
धोनी के आवास में लैब खोलने की शिकायत
दरअसल महेंद्र सिंह धोनी के हरमू स्थित आवास में लैब खोले जाने का मामला सामने आया है ऐसे में झारखंड राज्य आवास बोर्ड अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने जांच का आदेश दिया है और कहा की आखिर धोनी की आवास किस गतिविधि के लिए प्रयोग किया जा रहा है अगर इसका व्यावसायिक प्रयोग होता तो ऐसे में कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी.
बोर्ड अध्यक्ष का मानना है कि अगर कानून का उल्लंघन किया जाएगा तो अपराधी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे चाहे अपराधी कोई भी हो.