Homeराज्यझारखण्डमुंबई में झारखंडी मजदूरों के साथ होटल मालिक द्वारा बर्बरता, एक की...

मुंबई में झारखंडी मजदूरों के साथ होटल मालिक द्वारा बर्बरता, एक की मौत और दो घायल

Published on

- Advertisement -

मुंबई के बोरीवली ईस्ट स्थित MG रोड पर लाडली होटल बार में काम करने वाले झारखंडी मजदूर के साथ हुए अत्याचार की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है खबरों के अनुसार, होटल के मालिक ने किसी मामूली कारण से मजदूर के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और एक की मौत हो गई. 

यह घटना तब हुई जब एक मजदूर ने कुछ गलती की होगी, लेकिन इस प्रकार की बर्बरता का सामना करना उसके लिए किसी कल्पना से बाहर था मामले में मृतक और घायल दोनों झारखंड के निवासी थे, जो मुंबई में बेहतर जीवन की तलाश में आए थे.  

झारखंडी समुदाय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और न्याय की मांग की है समाज का कहना है कि अगर मजदूर से कोई गलती हुई थी तो उसे नौकरी से निकाल देना या नुकसान के हिसाब से पैसे काट लेना चाहिए था, लेकिन ऐसी बर्बरता और हत्या बिल्कुल अस्वीकार्य है.

झारखंडी भाईयों से अपील की जा रही है कि वे एकजुट होकर इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाएं और अपने अधिकारों की रक्षा करें.

सबंधित खबरें

Job in Ranchi: रांची में 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका , 35000 मिलेगी सैलरी

रांची: यदि आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो...

Ranchi News: रांची से किया गया अपहरण धनबाद में हुई बरामद, घायल अवस्था में मिला शरीर

रांची: रांची के होटल कारोबारी और विश्व हिंदू परिषद के नेता लाल रणविजय नाथ...

राष्ट्रपति की दो दिवसीय दौरे को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राजधानी रांची पहुंची है, उनके...