रांची में सुबह से शाम तक वाहनों व बसों का प्रवेश बंद, ट्रैफिक रूट में हुए बदलाव

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 4:30 तक डोरंडा से नामकुम तक वाहनों व बसों का प्रवेश बंद रहेगा, बता दे की राज्य की राजधानी में मईयां सम्मान योजना का आयोजन किया जाएगा जिसमें लाखों की संख्या में लाभुक पहुंचेंगे इसे देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव कर दिया गया है. 

रांची में मईयां सम्मान योजना को लेकर 28 दिसंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ट्रैफिक रूट की बदलाव सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक की गई है, कार्यक्रम के दौरान रिंग रोड पर रामपुर चौक से तुपुदाना के बीच भी माल वाहक वाहनों का प्रवेश बंद करने का ऐलान किया गया है. 

वीवीआइपी तथा वीआइपी के वाहन घाघरा सदाबहार चौक से खरसीदा ओपी होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी, हजारीबाग की ओर से आनेवाले वाहन नेवरी रिंग रोड, जमशेदपुर व रांची से आनेवाले वाहन तुपुदाना रिंग रोड तथा निगम क्षेत्र के लोग रामपुर या तुपुदाना रिंग रोड पकड़ कर खरसीदाग ओपी होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे, वहीं पलामू की ओर से आने वाले वाहन तुपुदाना रिंग रोड से खरसी दाग ओपी होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी.

Share Article:

ताजा खबर

  • All Posts
  • Job
  • Technology
  • खेल
  • जीवनी
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    •   Back
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • रांची
    •   Back
    • रांची
Ropeway in Jharkhand: झारखंड में दो स्थान पर रोपवे निर्माण जल्द, पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव

झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो प्रमुख स्थानों पर रोपवे निर्माण की योजना…

January 16, 2025/
Jharkhand News: धान की खरीदारी पर ब्रेक, किसानों में फैली निराशा और चिंता, पढ़े पूरी खबर

झारखंड के कई जिलों में सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी रुक गई है, जिससे हजारों किसान निराश…

January 14, 2025/
Load More

End of Content.