10 साल की मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार, घटना के 8 दिन बाद जिंदगी की जंग हारी पीड़िता 

 झारखंड की 10 साल की मासूम को 37 वर्षीय आरोपी विजय पासवान ने गुजरात में अपनी हवस का शिकार बनाया और उसकी हत्या करने की की कोशिश की, घटना के 8 दिन बाद बच्ची की मौत हो गई, बड़ोदरा में इलाज के दौरान बच्ची जिंदगी की जंग से हार गई.

1 महीने पहले भी बच्ची के साथ किया था रेप

दरअसल 17 दिसंबर को बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी उस वक्त आरोपी विजय पासवान वहां आ पहुंचा और उसे अगवा कर झाड़ी में ले गया और उसे हैवानियत का शिकार बनाया और बच्ची के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया.

इलाज के दौरान पीड़िता बार-बार कह रही थी कि विजय ने पहले उसे पत्थर मारा, चाकू मारा और उसके साथ गलत काम किया, बच्चों ने यह भी बताया कि एक महीने पहले भी विजय उसके साथ रेप किया था.

झारखंड सरकार की ओर से की गई मदद

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को उसकी मदद के लिए भरूच भेजा था दीपिका पांडेय सिंह वहां पहुंचकर बच्चों के परिजन और बच्ची से मुलाकात की, उन्होंने कहा कि बच्चों के इलाज के लिए यहां से एयरलिफ्ट करना पड़े तो इसके लिए भी हम तैयार हैं, हमारी मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, दीपिका पांडेय सिंह के मुताबिक झारखंड सरकार द्वारा तीन सदस्यीय टीम भेजी गई थी ताकि बच्ची का अच्छे से इलाज हो सके झारखंड सरकार की ओर से बच्ची के परिजन को ₹400000 दी गई.

यह है पूरी मामला

दरअसल आरोपी विजय पासवान बच्ची के घर के बगल में ही रहता था और उसके पिता के साथ एक ही फैक्ट्री में काम किया करता था, बच्ची के माता-पिता मजदूर हैं वे झारखंड के पलामू के रहने वाले हैं और आरोपी झारखंड के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ विहार का रहने वाला है उसका परिवार झारखंड में ही रहता है जबकि वह गुजरात के भरूच में नौकरी करता है.

पीड़िता के इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि वह पिछले 7 वर्ष से डॉक्टरी कर रहे हैं और अपने 7 साल के करियर में ऐसा कैसे पहले कभी नहीं देखा था इस केस को देख उन्हें निर्भया हत्याकांड की याद आ गई.

Share Article:

ताजा खबर

  • All Posts
  • Job
  • Technology
  • खेल
  • जीवनी
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    •   Back
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • रांची
    •   Back
    • रांची
Ropeway in Jharkhand: झारखंड में दो स्थान पर रोपवे निर्माण जल्द, पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव

झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो प्रमुख स्थानों पर रोपवे निर्माण की योजना…

January 16, 2025/
Jharkhand News: धान की खरीदारी पर ब्रेक, किसानों में फैली निराशा और चिंता, पढ़े पूरी खबर

झारखंड के कई जिलों में सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी रुक गई है, जिससे हजारों किसान निराश…

January 14, 2025/
Load More

End of Content.