मंइयां सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर रांची की ट्रैफिक रूट में बदलाव

आज 6 जनवरी को आर्मी ग्राउंड में मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे, खबरों के मुताबिक महिलाओं के खाते में दो किस्त जारी करने की बात कही जा रही है.

चुनाव से पूर्व हेमंत सोरेन ने ऐलान किया था कि मुख्यमंत्री बनते ही वे 18 से 49 वर्ष की महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत ₹2500 की राशि भेजना शुरू करेंगे, उन्होंने दिसंबर माह से ही ₹2500 की राशि भेजने की बात कही थी अपने वादे के अनुसार उन्होंने 18 से 49 वर्ष की महिलाओं के खाते में ₹2500 की राशि भेज दी है लेकिन कुछ महिलाओं के खाते में अभी तक 2500 की राशि नहीं मिल पाई है उनके अकाउंट में 6 जनवरी को एक साथ दो किस्त यानी ₹5000 जारी की जाएगी. 

आज राज्य की राजधानी रांची के आर्मी ग्राउंड में मंइयां सम्मान योजना कार्यक्रम को मेगा शो बनाने की तैयारी की गई है इस बीच राज्य भर की लगभग चार लाख महिलाओं के पहुंचने का संभावना है.

कार्यक्रम को देखते हुए रांची में ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है बता दे की रामपुर रिंग रोड चौक तुपुदाना रिंग रोड के बीच वाहनों का प्रवेश पर रोक रहेगी, सुबह 8:30 से लेकर शाम 4:30 तक ट्रैफिक में बदलाव की गई है.

Share Article:

ताजा खबर

  • All Posts
  • Job
  • Technology
  • खेल
  • जीवनी
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    •   Back
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • रांची
    •   Back
    • रांची
Kalpana Soren: झामुमो में कल्पना सोरेन को मिलेगा बड़ा पद, विपक्ष ने बताया परिवारवाद

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी, कल्पना सोरेन, को पार्टी में महत्वपूर्ण पद देने…

January 17, 2025/
Ropeway in Jharkhand: झारखंड में दो स्थान पर रोपवे निर्माण जल्द, पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव

झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो प्रमुख स्थानों पर रोपवे निर्माण की योजना…

January 16, 2025/
Load More

End of Content.