संजय सिंह हत्याकांड में शामिल दो नामजद के घरों में कुर्की जब्ती, दरवाजे ग्रिल सहित कई अन्य सामान जब्त 

औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड निवासी नवीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह हत्याकांड मामले में अंकोरहा गांव निवासी विक्की गिरी और मंटू यादव के घर पुलिस ने कुर्की जपती की है.

नवीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस हत्याकांड में विक्की गिरी और मंटू यादव भी शामिल हैं.

बता दें कि एनटीपीसी खैरा थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश के नेतृत्व में कुर्की जपती की गई, दोनों के घरों में लगे दरवाजे, ग्रिल सहित कई अन्य सामान जब्त कर लिए गए.

संजय सिंह की हत्या के बाद विक्की गिरी और मंटू यादव फरार चल रहे थे, पुलिस के दबाव बनाने के बावजूद भी दोनों सामने नहीं आए जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस उनके घरों में कुर्की जपती की, तीन अन्य आरोपी एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव निवासी संजय गिरी, माली थाना क्षेत्र के खंभा गांव निवासी सत्यजीत गिरि एवं खैरा थाना क्षेत्र के जुघा गांव निवासी सत्यजीत गिरी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.

दरअसल 30 नवंबर को संजय सिंह औरंगाबाद से अपनी ऑल्टो कार से दो अन्य लोगों के साथ अपने गांव अंकोरहा वापस लौट रहे थे, गांव से पहले सोनौरा पुल के समीप उनकी गाड़ी रास्ते पर खड़ी की गई और तीन गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई.

Share Article:

ताजा खबर

  • All Posts
  • Job
  • Technology
  • खेल
  • जीवनी
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    •   Back
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • रांची
    •   Back
    • रांची
Ropeway in Jharkhand: झारखंड में दो स्थान पर रोपवे निर्माण जल्द, पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव

झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो प्रमुख स्थानों पर रोपवे निर्माण की योजना…

January 16, 2025/
Jharkhand News: धान की खरीदारी पर ब्रेक, किसानों में फैली निराशा और चिंता, पढ़े पूरी खबर

झारखंड के कई जिलों में सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी रुक गई है, जिससे हजारों किसान निराश…

January 14, 2025/
Load More

End of Content.