कोहरे से होगा बिहार में नए साल का शुरुआत।

बिहार में नए साल के साथ मौसम में भी बदलाव होने वाले हैं आपको बता दे की मौसम विभाग ने बिहार के 13 जिलों में बारिश के साथ बिजली और गरज की चेतावनी जारी की हैं। हालांकि मंगलवार को उतनी ठंड नहीं रहेगी लेकिन 1 जनवरी से ठंड बढ़ने की उम्मीद हैं

कैसा होगा कल का मौसम?

बिहार में कोहरे और फुहासे से नए साल का आगाज होगा। आपको बता दे की पहली जनवरी से ही बिहार में मौसम बदलने वाला हैं सुबह से ही कोहरा छाया रहेगा. कई जिलों में बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग ने बिहार के 13 जिलों में बारिश के साथ बिजली और गरज की चेतावनी जारी कर दी हैं।

इन 13 जिलों में हैं बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने बिहार के 13 जिलों में बारिश के साथ बिजली और गरज की चेतावनी जारी कर दी हैं इन जिलों में पटना, अरवल, गया, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद, भोजपुर, लखीसराय,  रोहतास, भभुआ और बेगूसराय जैसे जिले शामिल हैं. इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं. मौसम विभाग के अनुसार 2024 में ठंड का असर कम दिखा. दिसंबर में हर साल की तरह इस साल कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी. लोगों को ठंड का इंतजार है.मौसम विभाग का अनुमान है कि जनवरी के पहले हफ्ते में ठंड बढ़ सकती है.

दिन में ठंड और रात में हल्की गर्मी महसूस होगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को दिन में बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन में ठंड और रात में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. आपको बता दे की पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाएं चल रही हैं, लेकिन तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा हैं. कभी-कभी लोगों को दिन में धुप निकलने की वजह से गर्मी भी लग रही है. नए साल यानी 1 जनवरी 2025 से तापमान में धीरे – धीरे गिरावट शुरू हो सकती है. जिसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने बिहार के सभी किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम पर अपनी नजर बनाए रखें और अपनी – अपनी फसलों को लेकर सावधान भी रहे।

Share Article:

ताजा खबर

  • All Posts
  • Job
  • Technology
  • खेल
  • जीवनी
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    •   Back
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • रांची
    •   Back
    • रांची
Ropeway in Jharkhand: झारखंड में दो स्थान पर रोपवे निर्माण जल्द, पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव

झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो प्रमुख स्थानों पर रोपवे निर्माण की योजना…

January 16, 2025/
Jharkhand News: धान की खरीदारी पर ब्रेक, किसानों में फैली निराशा और चिंता, पढ़े पूरी खबर

झारखंड के कई जिलों में सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी रुक गई है, जिससे हजारों किसान निराश…

January 14, 2025/
Load More

End of Content.