Patna News: नहीं रहे पटना महावीर मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल, अंतिम संस्कार आज

पटना महावीर मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया, बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रविवार की सुबह हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया. 

आचार्य किशोर कुणाल महावीर मंदिर के सचिव थे और 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी थे पूर्व में पटना के एसपी भी रहे हैं, बता दे की उनका निधन 74 वर्ष की उम्र में महावीर वात्सल्य अस्पताल में हुआ.

सांस लेने में तकलीफ के कारण देर रात उन्हें वात्सल्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां करीब 8:00 बजे हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया, इसके बाद किशोर कुणाल का पार्थिव शरीर पटना के गोसाईं टोला स्थित उनके निवास स्थान \”सायण निलयम\” में भेजा गया.

उनके निधन की खबर से उनके सेवादार स्तब्ध हो गए हैं सेवादारों का कहना है कि उनके जैसा हनुमान भक्त कोई नहीं हो सकता, भगवान महावीर जी के प्रति श्रद्धा और लोगों की मदद के लिए उन्होंने अपनी नौकरी त्याग दी उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन महावीर जी की सेवा में लगा दी.

साथ ही उनके कार्य को सराहना करते हुए कहा कि गरीब मरीजों के लिए कैंसर अस्पताल, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से अस्पताल, हार्ट, नेत्र समेत कई बीमारियों के इलाज को किशोर कुणाल ने आसान बना दिया, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें, बता दे कि आज दोपहर 2 बजे हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

Share Article:

ताजा खबर

  • All Posts
  • Job
  • Technology
  • खेल
  • जीवनी
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    •   Back
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • रांची
    •   Back
    • रांची
Kalpana Soren: झामुमो में कल्पना सोरेन को मिलेगा बड़ा पद, विपक्ष ने बताया परिवारवाद

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी, कल्पना सोरेन, को पार्टी में महत्वपूर्ण पद देने…

January 17, 2025/
Ropeway in Jharkhand: झारखंड में दो स्थान पर रोपवे निर्माण जल्द, पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव

झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो प्रमुख स्थानों पर रोपवे निर्माण की योजना…

January 16, 2025/
Load More

End of Content.